Saturday, January 26, 2019

मेरी शायरी...

आज ढ़ुढ़ते हो हमें फ़लक के सितारों में
कल नूर- ए - जमीं थे तब कद्र नहीं किये....

गज़ल

जाति मजहब के नाम पर हर रोज लुटते देखा है
इस सोने की चिड़िया को हर रोज टुटते देखा है

है देश कि अब परवाह किसे, कौन देश का अब गुणगान करे
जो खुद का ईज्जत निलाम किया, वो देश का क्या सम्मान करे

पागल थें वो दिवाने जो देश पे बलिदान हुए
मिट सी गई हस्ती उनकी, गुमनाम वो ईमान हुए

वो मसहूर हुए कुछ इस कदर, हर तरफ उन्ही का नाम है
जो देश के टुकड़े कियें, देश उन्ही का गुलाम है

मेरी शायरी...

इक तुहीं नहीं "इंदर" दिवाना उस कली का,
कल गुजरे जो गली से उनके,दिवान- ए- महफ़िल सजी मिली....

मैं बह गया क़तरा क़तरा...

मैं बह गया क़तरा क़तरा, मैं टुटा जा़र जा़र सा,
ये मेरी वफ़ा का ईनाम है, तेरी बेवफाई वजह नहीं... 

Monday, November 12, 2018

फ़कत एक ही ख्वाब है मेरी नज़र तक,
तेरे आने की खबर हो मेरी कबर तक..

हमारा ज़िक्र और चलेगा तेरी महफ़िल में अभीं,
ज़िन्दगी को थोडा और  बे-नक़ाब तो होने दो... 

Friday, November 9, 2018

तूँ चाँद है फलक़ का,मैं मिट्टी का बादशाह 
तूँ ख्वाहिश है दिलों की,मैं यूँ ही बे-वजह

तूँ हुस्न है चमन का,मैं ख्वाहिश-ए-वीरान 
तूँ आगाज़-ए-आसमान है,मैं बुझता कारवाँ