Monday, September 7, 2015

इस तन्हाई मे कुछ....तो बात है,
न जाने क्यूँ लगे....कोई साथ है...
सदियों से ढूंढते रहें,जिसे दर-बदर,
बनके साया वो चली,हर पहर साथ है...!!

Sunday, September 6, 2015


काश.......तेरी यादों की परछाई न होती,
हर महफ़िल मे इस क़दर रुसवाई न होती,
हम भी होते हर वक़्त ज़िंदगी से रूबरू,
ऐ-खुदा गर तूने मोहब्बत जैसी चीज़ बनाई न होती...!!

#मेरे_अल्फ़ाज़_इंदर
Acct-IBN_



Saturday, September 5, 2015

वही अपने सारे हैं......!!
चाँद भी वही तारे भी वही..!
वही आसमाँ के नज़ारे हैं...!!
बस नही तो वो "ज़िंदगी"..!
जो "बचपन" मे जिया करते थे...!!
वही सडकें वही गलियाँ..!
वही मकान सारे हैं.......!!
खेत वही खलिहान वही..!
बागीचों के वही नज़ारे हैं...!!
बस नही तो वो "ज़िंदगी"..!
जो "बचपन" मे जिया करते थे...!!

#मेरे_अल्फ़ाज़_इंदर
Acct-IBN_



हर दर्द से दोस्ती,
हर गम से याराना है.....!
तभी है शौक़ शायरी का,
और महफ़िल शायराना है....!!


Friday, September 4, 2015


चल कहीं दूर....चलें ऐ-ज़िंदगी,
इस जहाँ से परे.....,
इक छोटा सा आशियाँ बनाएँगे वहाँ,
जहाँ तूँ मैं और दूर.......तलक,
बस खामोशी ही खामोशी हो.....!!
Acct-IBN_
#मेरे_अल्फ़ाज़_इंदर



हे कान्हा....


हे कान्हा...अश्रु तरस रहें, 
निस दिन आँखों से बरस रहें,
कब से आस लगाए बैठे हैं, 
एक दरश दिखाने आ जाते...
बरसों से प्यासी नैनों की, 
प्यास बुझाने आ जाते...
बृंदावन की गलियों मे, 
फिर रास रचाने आ जाते...
राधा को दिल मे रख कर के, 
गोपियों संग रास रचा जाते...
कहे दुखियारी मीरा तोह से, 
मोहे चरणन मे बसा जाते..
कब से आस लगाए बैठे हैं, 
एक दरश दिखाने आ जाते...

Acct- IBN_