Wednesday, June 22, 2016

ये शिकायत भी है…

ये शिकायत भी है उनका के हम उन्हे याद नहीं करते,
और अपनी हिचक़ियों का कुसूरवार भी हमें बताते हैं…
…इंदर भोले नाथ…
http://merealfaazinder.blogspot.in/

Monday, June 20, 2016

जुनून-ए-इश्क़

जुनून-ए-इश्क़ का दस्तूर भी अजीब है,
जो कभी अपना था ही नहीं,उसे गैर नहीं मानता…
…इंदर भोले नाथ…
http://merealfaazinder.blogspot.in/

मिट्टी के घरौंदे…IBN

उसकी हर एक बूँद से पिघलते
देखा है मैने मिट्टी के उन घरौंदों को…
जिस बरसात की आरज़ू पत्थरों के
महल हर रोज किया करते हैं…..
…इंदर भोले नाथ…
http://merealfaazinder.blogspot.in/

Sunday, June 5, 2016

Saturday, May 7, 2016

अब ज़िंदगी संवर जाने दे…

ऐ-वक़्त है गुज़ारिश,अब निखर जाने दे
गमों की इन आँधियों को,अब गुजर जाने दे
ख्वाहिश सदियों की तुझसे,रखता नहीं है “इंदर”
चन्द लम्हों मे ही सही,अब ज़िंदगी संवर जाने दे…
…इंदर भोले नाथ…
http://merealfaazinder.blogspot.in/

Wednesday, April 27, 2016

वो चाँद कभी...

ये सितारें जो युं इतरा रहे हैं आज
जिस चाँद की रौशनी पे
शायद इन्हें खबर नहीं है
वो चाँद कभी हमारा हुआ करता था
… इंदर भोले नाथ…
http://merealfaazinder.blogspot.in/

Sunday, April 24, 2016

खूबसूरत और पाक...

खूबसूरत और पाक है ये मोहब्बत
दो जिस्म इक जां है ये मोहब्बत
मुकम्मल हो जाती है,ज़िंदगी इसमे
दिल की चाहत,रूह की प्यास है ये
मोहब्बत……
…इंदर भोले नाथ…
http://merealfaazinder.blogspot.in/