Sunday, April 25, 2021

जलने दे चिराग ए दिल तुं सुनता क्यूँ नहीं
ऐ सितमगर बरसात तुं थमता क्यूँ नहीं

खुदा ए खल्क़ का वासिंदा फकत मैं ही तो नहीं
यहाँ और भी हैं मुझ सा उनपे बरसता क्यूँ नहीं

© इंदर भोले नाथ 

क़ैद-ए-कफस से हुआ आज़ाद, मगर
रूह-ए-एहसास से वो जंजीर नहीं गई

अश्कों की दिन रात बरसात हुई मगर
आँखों में बसी तेरी तस्वीर नहीं गई

©इंदर भोले नाथ

 

चल रही है शाम ए बज़्म,कोई मेरा भी मिले
गुजर रही सब ए हयात का सबेरा भी मिले

वो दर के जहाँ बैठ के दिल को सुकूँ मिले
ऐ खुदा घडी दो घडी वो बसेरा भी मिले
© इंदर भोले नाथ

हम बे-नसीबों को यूँ सहारे भी आ लगते हैं
कभी किनारे भँवर के मारे भी आ लगते हैं

ये जोश-ए-जुनूँ यूँ ही बस बरकरार तो रहे
सुना है मंज़िल पे सफर के हारे भी आ लगते हैं

न झुकेंगे कभी तुम्हारी ज़िद्द के आगे, कि
हमारे हौसलों मे ज़िद्द हमारे भी आ लगते हैं

दिल जलता है तो होती है शाम ए बज़्म रौशन
उन्हें लगता है उनके आने से उजाले भी आ लगते हैं

जी उठते हैं दीवाने कब्र से भी मुमकिन है
गर बारिस ए इश्क़ के उन्हे फुहारे भी आ लगते हैं

मुसलसल सफर का इंदर नतीजा भी यही आया है
के बह चुकें हैं बहुत अब किनारे भी आ लगते हैं

©® इंदर भोले नाथ
न मिलने की ख्वाहिश न दीदार ए आरज़ू आती है
कि उसके जिस्म से अब बेवफ़ाई की बू आती है

कहाँ ख्वाहिस ए फ़िरदौस थी जहन्नुम बसाये बैठे हैं
कुछ इस क़दर नफरत को दिल से लगाये बैठे हैं

वो बे-वफ़ा हो कर भी वफ़ा की शेर कहता है,हाँ
इक शख़्स ऐसा भी है जो जामुन को बेर कहता है

आज सहमा हुआ सा है वो भी मिट्टी के उड़ानों से
जो कभी चिढ़ जाता था पैरों पे धूल के आ जाने से

बेहद हुआ तो तीर है गर हद मे रहे तो कवच भी है
कड़वा है मगर सच भी है खतरा प्यार टू मच भी है

©® इंदर भोले नाथ
आप का नाम भी बहुत हुजूर हो रहा है
मुहल्ले से निकल के अब दूर दूर हो रहा है

गज़ब का दर्द है उसकी अल्फाज़ मे इंदर
इक शायर शहर मे बहुत मसहूर हो रहा है

ना पाबंदी लगाओ यारों उसे उड़ान भरने दो
जो परिंदा छुट के क़फ़स से दूर हो रहा है

वो खुश है तो फिर क्यों गुमनाम हो चला है
कोई दर्द बेच कर भी मसहूर हो रहा है

©® इंदर भोले नाथ
कितनी उदास होती है  ये रात  सुबह आने तक
हमने महसूस किया ये हालात  सुबह आने तक

इतना  उदास के  हर पहर सिहर के गुजरता है
दफ़न हो जाते हैं कई जज़्बात सुबह आने तक

हिज़्रे आलम यूँ के सफ पे लाश सा बिछ जाते हैं
छोड़ जाते हैं  दर्द   निशानात्   सुबह आने तक

है शज़र भी खामोश परिंदे भी चुप चाप से हैं
कइयों को तोड़ जाती है ये रात सुबह आने तक

©® इंदर भोले नाथ